National

पूरी बॉडी पर टेप से बांधकर लाती थी सोना, हर ट्रिप से 13 लाख कमाई… एक्ट्रेस व DGP की बेटी रन्या ने स्मगलिंग के लिए बनवाईं खास जैकेट्स!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कन्नड़ और तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रन्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशन एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। DRI के अधिकारियों ने रन्या राव के पास से 14.2 KG सोना बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ 56 लाख है।

बताया जाता है कि रन्या राव को प्रति किलो एक लाख रुपये मिलता था। इनके पास से करीब 14 किलो सोना मिलने का मतलब यह हुआ कि एक ट्रिप में वो 14 लाख कमाती थी। गोल्ड की तस्करी के लिए वो खास तरह का जैकेट और बेल्ट पहनती थी। यह स्पेशल जैकेट उसने स्मगलिंग करके ही बनवाई थी। लेकिन इस बार उसे सोने की तस्करी करते रंगे हाथ डीआरआई के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।

रन्या अपने बॉडी, कमर और जांघों पर टेप लगा रखी थी और वही स्पेशल जैकेट पहन रखा था। बताया जाता है कि रन्या राव ने पिछले साल 2024 में 30 बार दुबई गयी थी। हर बार 14-15 किलो सोना लेकर आई थी। रन्या राव ने अब तक करोड़ों रूपये सोना की तस्करी कर कमाये।

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर तैनात कांस्टेबल बसवराजू ने रन्या की मदद करने की कोशिश की थी। जब अधिकारियों ने उनकी जांच करनी चाही, तो बसवराजू ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वे रन्या राव डीजीपी रामचंद्र राव की बेटी हैं। डीआरआई के अधिकारियों ने कांस्टेबल बसवराजू की बात एक ना सुनी और डीजीपी की बेटी की तलाशी ली। जिसके बाद जो अभिनेत्री के जैकेट से जो कुछ बरामद हुआ उसे देखकर सभी के होश उड़ गये। डीआरआई के अधिकारियों ने इस तरह बड़े तस्करी का खुलासा किया।

बता दें कि रन्या राव कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के महानिदेशक आईपीएस रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। बेटी के पकड़े जाने पर रामचंद्र राव ने कहा कि इस खबर को सुनकर मैं भी हैरान हूं। उन्होंने बताया कि रन्या उनकी सौतेली बेटी है वो हमारे साथ नहीं रहती हैं।

रन्या की गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर भी छापेमारी की गयी। जहां से 2.67 करोड़ रुपये कैश और 2.06 करोड़ रुपये का गोल्ड बरामद किया गया। कुल मिलाकर, जब्त की गई संपत्ति का मूल्य 17.29 करोड़ रुपये है। रन्या राव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बेंगलुरू का यह मामला बड़े रैकेट की ओर इशारा करता है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बता दें कि रन्या राव ने 2014 में कन्नड़ फिल्म ‘मैनिक्य’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म ‘वागई एक्सप्रेस’ में भी काम किया है। रन्या राव की गिरफ्तारी ने दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में हड़कंप मचा रखा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

5 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

7 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

13 घंटे ago