केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं. वह आज लगातार आठवां बजट पेश करेंगी. इस दौरान कुछ खास ऐलान की उम्मीद की जा रही है.
आम लोगों से लेकर कॉर्पोरेट दुनिया को इस बजट का ब्रेसब्री से इंतजार है. इस बार ऐसा लग रहा है कि सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहत देने का ऐलान कर सकती है. इनमें सबसे बड़ा तोहफा तो टैक्स छूट के तौर पर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे वित्तमंत्री का भाषण शुरू होगा. पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपरलेस होगा.
इस बजट में क्या हो सकते हैं बड़े ऐलान:-
एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती हैं. अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है.
इसके साथ ही सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है. अभी इस पर 6 फीसदी ड्यूटी लगती है. इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं.
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है. अभी इस पर 20 फीसदी ड्यूटी लगती है. इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं.
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…