National

फिलीपींस से भारत लाया गया RJD सांसद से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला जोगा डॉन

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले हरियाणा के जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा था।

जोगा डॉन के खिलाफ दुनिया भर के देशों की विशेष एजेंसियों को सूचना दी गई। रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर इंटरपोल चैनल के माध्यम से इस गैंगस्टर को फिलीपींस में पकड़ा गया। उसे बैंकॉक के रास्ते भारत वापस करा लिया गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा डॉन दिल्ली पुलिस का भी वांछित अपराधी है। इसलिए उसे दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज के हवाले किया गया है। उसने रंगदारी नहीं देने पर आरजेडी सांसद संजय यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। जोगा डॉन मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला है। संजय यादव भी हरियाणा के ही रहने वाले हैं।

आरजेडी सांसद ने पटना के सचिवालय थाने में 20 करोड़ की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या करने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया था। जांच में जोगा डॉन का नाम सामने आया था। सूत्रों का कहना है कि पटना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सीबीआई ने इससे संबंधित जानकारी दी है। यह अपराधी कई आपराधिक साजिश, हत्या एवं अन्य जघन्य अपराधों को लेकर हरियाणा एवं अन्य राज्यों की तरफ से वांछित था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

1 घंटा ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago