बंगलुरू में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। मामला उजागर होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अतुल के ससुराल में बुधवार की सुबह मीडिया कर्मियों का जमावड़ा हो गया। इस दौरान अतुल की सास और साले लोगों को देख कर आग बबूला हो उठे।
अतुल सुभाष की सास और साले ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हम खुद आकर बात करेंगे, इस तरह आप लोग करेंगे तो गलत हो जाएगा। हम बात नहीं करेंगे, जब तक हमारे वकील नहीं आएंगे। बात होगी लेकिन सबके सामने होगी।
मीडिया कर्मी बोलते रहे कि एक मिनट आ जाइए और सुन लीजिए। इस पर अतुल के साले ने कहा जब पुलिस और वकील आएंगे तभी सबके सामने बात होगी। इस दौरान अतुल की सास ने भी मीडिया कर्मियों को हिदायत दी।
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में सोमवार को एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली, उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें जौनपुर निवासी अपनी पत्नी, उसके परिवार के सदस्यों और एक न्यायाधीश पर ‘आत्महत्या के लिए स्पष्ट रूप से उकसाने, उत्पीड़न, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…