National

केजरीवाल का बड़ा एलान- 2 दिन में CM पद से इस्तीफा दूंगा

जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जोश हाई है. उन्होंने रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

इन्होंने मुझपर और मनीष सिसोदिया पर इल्जाम लगाए. मैं आज आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान. मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था. आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना. आप जब जिता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा.

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा. विधायक दल की बैठक होगी. मैं और मनीष सिसोदिया जनता की अदालत में जा रहे हैं. अगर हम ईमानदार हैं तो वोट देना वरना मत देना. इसका मतलब साफ है कि अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मनीष सिसोदिया भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति बदली. हमारी पार्टी ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी. उनकी साजिशें हमारे चट्टान जैसे हौसलों को नहीं तोड़ पाईं, हम फिर से आपके बीच में हैं. हम देश के लिए यूं ही लड़ते रहेंगे, बस आप सब लोगों का साथ चाहिए. एक क्रांतिकारी सीएम को जेल भेजा गया. उन्होंने कहा कि इन्होंने मुझे भ्रष्टाचार के लिए नहीं पार्टी और सरकार तोड़ने के लिए जेल भेजा था.

इनको लगा कि जेल भेजकर केजरीवाल के हौंसले को तोड़ देंगे. दिल्ली और पंजाब में सरकार बना लेंगे. मगर ना केजरीवाल टूटा ना हमारे विधायक और कार्यकता. केजरीवाल ने कहा कि ये कहते हैं कि जेल में इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने इस्तीफा नहीं दिया. ये इनका नया फॉर्मुला है. जहां इनकी सरकार ना बने वहां के मुख्यमंत्री को पकड़कर जेल में डाल दो जैसे हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया. अभी कोर्ट ने भी पूछा कि जेल से सरकार क्यों नहीं चल सकती? मैं सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि आप इस्तीफा मत देना. इनका ये फॉर्मुला भी हमने फेल कर दिया क्योंकि हम ईमानदार हैं. मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनकी कृपा से हम बड़ी बड़ी मुश्किलों से निकल आते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago