National

कंगना रनौत का विनेश फोगाट की जीत पर तंज भरा पोस्ट, लिखा- मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसे नारे लगाने…

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिलाओं की 50 किग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ विनेश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. सोशल मीडिया पर इस वक्त उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं.

कंगना ने दिया अपना रिएक्शन

इस बीच एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने रेसलर विनेश फोगाट की इस बड़ी जीत पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘भारत को उसका पहला गोल्ड मिलने की दुआ कर रही हूं. विनेश फोगाट ने एक वक्त पर आदोंलन में हिस्सा लिया था, जिसने उन्होंने कहा था ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’. इसके बावजूद उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. उन्हें बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और सहूलियत मिलीं. यही लोकतंत्र और एक बढ़िया लीडर की खूबसूरती है.’

कंगना का इंस्टा पोस्ट:

गोल्ड लाएंगी विनेश?

29 साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह शरण पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. इसके बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए काफी समय रेसलिंग से दूर भी रहीं. हालांकि अब विनेश फोगाट ने ओलंपिक में आते ही धमाल मचा दिया. विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही हैं. इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थीं.

विनेश ने क्वार्टरफाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी. उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को 7-5 से शिकस्त दी. जबकि इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की युई सुसाकी को 3-2 हराकर बड़ा उलटफेर किया था. अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगर विनेश फोगाट ने ऐसा ही दमदार प्रदर्शन फाइनल में भी किया तो वो भारत को इस साल का पहला गोल्ड जितवा देंगी.

कंगना रनौत की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा था. वो भाजपा प्रत्याशी थीं. इसमें बड़ी जीत कंगना को हासिल हुई थी. इन दिनों हिमाचल में बदले फटने से आई आपदा पर कंगना रनौत ध्यान दे रही हैं और लोगों की मदद कोशिश में लगी हैं. प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें जल्द फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

32 मिनट ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

5 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

5 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

14 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

14 घंटे ago