National

चुनावी नतीजों से पहले महंगाई का डबल अटैक, टोल टैक्स और दूध हुआ महंगा

देशभर में टोल टैक्स की कीमतें बढ़ गई हैं (Toll Charges Increased). नेशनल हाईवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि तीन जून से टैक्स दरों में 3-5 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. इसके साथ ही अमूल दूध के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है (Amul Milk Price Hike). तीन जून से अमूल दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो रहा है.

टोल टैक्स की बढ़ी कीमतों को लेकर NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर मुद्रास्फीति में परिवर्तन के हिसाब से हर साल टोल फीस को संशोधित किया जाता है और इस साल ये अप्रैल महीने में किया जाना था. लेकिन, लोकसभा चुनावों के चलते इसे होल्ड कर दिया गया था. NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया,- चूंकि चुनाव प्रक्रिया खत्म हो गई है. टोल टैक्स की दरों में संशोधन को चुनाव के दौरान रोक दिया गया था. अब इसे 3 जून से लागू किया जाएगा. टोल फीस में बढ़ोतरी और ईंधन उत्पादों पर टैक्स से राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए भुगतान करने में मदद मिलती है…

दूध के दाम क्यों बढ़े? 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बयान दिया,- प्रति लीटर 2 रुपये की वृद्धि का मतलब MRP में 3-4 प्रतिशत की वृद्धि है जो औसत महंगाई से काफी कम है. ध्यान देने वाली बात है कि फरवरी 2023 से अमूल ने बाजारों में दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.

बयान में कहा गया है कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में बढ़ोतरी के चलते दाम बढ़ाए गए हैं. GCMMF के MD जयेन मेहता ने कहा कि किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई करने के लिए कीमतों में ये बढ़ोतरी जरूरी है.

ताजा बढ़ोतरी के साथ 500 मिलीलीटर वाला अमूल बफेलो मिल्क 36 रुपये, 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड दूध 33 रुपये और 500 मिलीलीटर अमूल शक्ति वाला वेरिएंट 30 रुपये हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

6 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

19 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

1 दिन ago