National

“रेल मंत्री इस्तीफा दें…”, पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसे के बाद विपक्ष ने अश्विनी वैष्णव से की पद छोड़ने की मांग

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार की सुबह बहुत बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 40 लोग घायल हो गए। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास हुआ। जहां कंचनजंगा एक्सप्रेस पर पीछे से आ रही एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। कंचनजंगा एक्सप्रेस असम के सिलचर से होते हुए कोलकाता से सियालदह जा रही थी। हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सुबह से ही #Train Accident और #Resign ट्रेंड कर रहा है।

कांग्रेस ने रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग की

इसी बीच माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर कांग्रेस ने हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनका इस्तीफा मांग लिया। केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से घटना की तस्वीरों को पोस्ट किया गया और इस्तीफे की मांग करते हुए कहा गया कि – “देश जानता है कि रील मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव न तो इस्तीफा देंगे और न ही जवाबदेही के आह्वान का जवाब देंगे। जबकि NDA के प्रमुख भागीदार नीतीश कुमार के वक्त एक रेल दुर्घटना के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, वैष्णव को उनके पिछले कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड संख्या में दुर्घटनाओं के लिए पुरस्कृत किया गया था।”

इधर, हादसे को लेकर राजद नेता भाई वीरेंद्र ने भी रेल मंत्री को इस्तीफा देने को कहा। उन्होंने कहा कि “जिस देश की रेलवे का निजीकरण हो गया है, उस देश में हादसे तो होंगे ही। पहले जब कांग्रेस और यूपीए सरकार में हादसे होते थे तो मंत्री इस्तीफा दे देते थे। अब इतने बड़े हादसे होने पर कोई मंत्री इस्तीफा नहीं देता। हमें इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। यह एक गिरोह की सरकार है जो इन चीजों के लिए जिम्मेदार है।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

9 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

12 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

18 घंटे ago