National

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज: किस मंत्री को मिलेगा कौन-सा विभाग, आज हो जाएगा फाइनल

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सरकार में शामिल मंत्रियों को शपथ दिलाई. पीएम मोदी की अगुवाई में NDA साल 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है. शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की निगाहें इस पर लगी हैं कि किस मंत्री को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सियासी गलियारों में हर कोई अलग-अलग अंदाजा लगा रहा है.

पीएम मोदी की तीसरी पारी में सरकार का सबसे बड़ा मंत्रिमंडल बना है, जिसकी आज शाम 5 बजे पहली बैठक है. कहा जा रहा है कि इस पहली कैबिनेट की बैठक के बाद सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया जाएगा. पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में 24 राज्यों के सांसदों को जगह दी गई है. 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने की कोशिश भी की गई है.

आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार चुनकर आए राम मोहन नायडू 36 साल की उम्र में इस कैबिनेट के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री हैं, तो 79 साल के जीतन राम मांझी सबसे ज्यादा उम्र के मंत्री हैं. पीएम मोदी की कैबिनेट में 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी और 5 अल्पसंख्यकों को जगह मिली है. नए मंत्रिमंडल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सभी सहयोगियों को भी शामिल किया गया है. साथ ही पिछली सरकार में शामिल रहे सीनियर नेताओं के अनुभवों पर भरोसा जताया गया है और उन्हें मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है.

मोदी कैबिनेट के दो खास चेहरे

पीएम मोदी के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. 73 साल के राजनाथ सिंह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. पीएम मोदी और राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह गृह और सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. 59 साल के अमित शाह पार्टी के कद्दावर नेता और खास रणनीतिकार माने जाते हैं. अमित शाह इस बार गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से करीब साढ़े सात लाख वोटों से चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं.

मोदी कैबनेट में इन महिलाओं को मिली जगह

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल 2.0 में वित्त मंत्री रही निर्मला सीतारमण पर पीएम ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है. सीतारमण के अलावा झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी, यूपी के मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक की बेंगलुरू नॉर्थ सीट से सांसद शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में जगह मिली है. पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 साल की रक्षा निखिल खडसे, सावित्री ठाकुर और निमूबेन बंभानिया का नाम भी शामिल है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

19 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago