पश्चिम बंगाल में एक बड़े ट्रेन हादसा हुआ है। यहां खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मारी है। घटना के बाद ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कुछ यात्रियों की मौत भी हुई है। कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह सियालदाह जा रही थी। ट्रेन निजबाड़ी से पहले खड़ी थी, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी ने रफ्तार में ट्रेन को टक्कर मारी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, रेलवे अफसर और प्रशासनिक अफसर पहुंचे हैं। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रैक से बोगियों को हटाकर फंसे यात्रियों को निकाला जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कंचनजंगा की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।
हादसा रंगा पानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। ट्रेन न्यू जलपाई गुड़ी से निकली ही थी और किशनगंज होकर सियालदाह जा रही थी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके पर एक टीम भेजी है। एक प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बताया कि वह ट्रेन के अंदर बैठे थे, तभी पीछे से जोर का झटका लगा। उन्हें कुछ समझ आता, यात्री यहां-वहां भागने लगे। तेज चीखें और शोर हर तरफ सुनाई दे रहा था। वह भी ट्रेन से उतरकर पीछे की ओर भागे।
यात्री ने बताया कि ट्रेन के पिछले हिस्से पर भारी भीड़ जमा थी। पता चला कि ट्रेन एक्सिडेंट हुआ है। अफसरों ने बताया कि ट्रैक और ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालकर पास के अस्पताल में भेजा गया है। वहीं शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यात्रियों की पहचान की जा रही है। ट्रेन हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी लोको पायलट्स से पूछताछ शुरू कर दी है। मालगाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर घायल बताया जा रहा है।
दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर अभी-अभी सदमे में हूं। जबकि विवरण का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दलों को बचाव, रिकवरी, चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।
ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सीएम
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…