कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। एक रात पहले कार्यकर्ताओं ने उनके फ्लैक्स बनवाकर पार्टी ऑफिस में लगा दिए थे। लेकिन राहुल गांधी ने सभी को चौंकाते हुए रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं अमेठी से कांग्रेस ने केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। राहुल गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने के बाद अब चुनाव और दिलचस्प हो गया है।
रायबरेली से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी पहली प्रतिक्रिया जाहिर की। राहुल गांधी ने लिखा है कि रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था। मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…