National

भारत में इलाज कराने आए बांग्लादेश के सांसद का मर्डर, कोलकाता से हुए थे लापता

भारत में लापता हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार (Anwarul Azim Anar) की कोलकाता में हत्या कर दी गई और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने संवाददाताओं से कहा कि भारत में लापता हुए आवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता के एक फ्लैट में हत्या कर दी गयी.

गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बताया कि अभी तक हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, हत्या में शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं. यह एक सुनियोजित हत्या थी. ‘द डेली स्टार’ की खबर के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश पुलिस ने 56 वर्षीय सांसद की हत्या के संबंध नें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

मंत्री ने शव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ”हम आपको जल्द ही हत्या के मकसद की जानकारी देंगे.” मंत्री के मुताबिक, भारत की पुलिस मामले में सहयोग कर रही है.

खबर के मुताबिक, तीन बार के सांसद और आवामी लीग के कालीगंज उपजिला इकाई के अध्यक्ष अनार इलाज के लिए 12 मई को भारत एक निजी दौरे पर गए थे. उत्तर कोलकाता के बरानगर थाने में 18 मई को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गयी थी.

समाचार पोर्टल वने यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सांसद की मौत पर हैरानी और दुख प्रकट किया है. अनार जेनाइदह-4 संसदीय क्षेत्र से आवामी लीग के सांसद थे.

गृहमंत्री ने कहा, ”जेनाइदह एक सीमावर्ती इलाका है, जहां अपराध दल बहुत अधिक है. अनार यहां के स्थानीय सांसद थे. घटना उस वक्त हुई, जब वह उपचार के लिए भारत गये थे. हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, उनकी वहां हत्या हुई है.”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago