National

बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का काउंटडाउन शुरू, कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, कई ट्रेनें भी रद्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

रेमल चक्रवात में तब्दिल हो गया है। यह बांग्लादेश और बंगाल के तटों से टकराने वाला है। इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। रेमल चक्रवात को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद रखा गया है वही कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल बंगाल की खाड़ी में साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इस दौरान 100-120 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। इसका असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में दिखेगा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना तटीय जिलों में इस चक्रवाती तूफान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां तेज आंधी बारिस की संभावना है।

इस दौरान 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञान ने इस बात की जानकारी दी है। यह कहा गया है कि यह मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवातीय तूफान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दिल हो गया है। जो खेपुपारा से करीब 220 KM दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 210 KM दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।

‘रेमल’ चक्रवात के समुद्र तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। वही कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद रखा गया है। सभी उड़ानों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। वही कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

41 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

57 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

5 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago