National

टुकड़े कर डाले और खाल उतार ली; मा’रने के बाद भी बांग्लादेशी सांसद से दरिंदगी, कोलकाता में क’साई ने लगाया ठिकाने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कोलकाता में बांग्लादेशी सांसद अनवरुल अजीम अनार की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ऐसी बातें कबूल की हैं जो कि रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने कबूल किया कि उसने चार लोगों के साथ मिलकर हत्या की और फिर शव से चमड़ी तक उतार ली।

इसके बाद मांस को नोचकर हड्डियां तोड़ दीं और अलग-अलग पैकेट में पैक करके दफनाने निकल पड़े। कोलकाता न्यू टाउन में सांसद की एक किराए के मकान में मौत हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि सांसद के एक दोस्त ने ही उनकी हत्या की सुपारी दी थी जो कि उनका बिजनस पार्टनर भी था। सुपारी देने वाले का नाम अख्तरुज्जमान बताया गया है जो कि एक अमेरिकी नागरिक है।

एक आईपीएस अधिकारी ने बाताया, आरोपी की पहचान जिहाद हवलदार के रूप में की गई है जिसकी उम्र 24 साल है। वह एक बांग्लादेशी नागरिक है और कसाई का काम करता है। आरोपी हवलदार का घर बांग्लादेश के खुलना जिले में है। कुछ महीने पहले ही सांसद का दोस्त अख्तरुज्जमान उसे लेकर कोलकाता आया था। बताया गया कि अख्तरुज्जमान पहले से ही सांसद की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस का कहना है कि कोरोबार में विवाद ही हत्या की वजह है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अख्तरुज्जमान के ही आदेश पर उसने चार लोगों के साथ मिलकर अनवरुल अजीम अनार की फ्लैट में हत्या की। रिपोर्ट में बताया गया, आरोपी ने कबूल किया कि उसने हत्या के बाद शव पर से चमड़ी उतार ली। इसके बाद शव से मांस तक निकाल ली जिससे की उसकी पहचान ना की जा सके। इसके बाद शव के टुकड़ों को एक पॉलीबैग में भर लिया।

सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने हड्डियों के भी टुकड़े-टुकड़े कर डाले। इसके बाद इस पैकेट को दफनाने के लिए कई वाहन बदलकर आरोपी सुनसान जगह पर पहुंचा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को शुक्रवार को बारासात कोर्ट में पेश खिया जाएगा। पुलिस की कोशिश उसकी हिरासत लेने की रहेगी ताकि शव के बचे हुए हिस्सों को भी बरामद किया जाए।

अजीम आवामी लीग से तीन बार के सांसद थे और वह 12 मई को बांग्लादेश से निकले थे। 18 मई को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि अजीम 13 मई को रेजिडेंशल कॉम्प्लेक्स में पहुंचे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग और एक महिला भी थी। इसके बाद उन्हें नहीं देखा गया। हालांकि उनके साथ अंदर गए लोगों को बाहर आते देखा गया। बुधवार को कोलकाता और बांग्लादेश दोनों के प्रशासन की तरफ से उनकी ह्त्या की पुष्टि की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

29 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago