National

सात चरणों में लोकसभा चुनाव, 4 जून को मतगणना, बिहार में 19 अप्रैल से मतदान की शुरुआत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव की तिथियों का शनिवार को ऐलान किया गया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. 4 जून को मतगणना का कार्य होगा. पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में 26 अप्रैल और तीसरा चरण 7 मई को चुनाव होगा. चौथे चरण में 13 मई, पांचवे चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा.

वहीं आंध्र प्रदेश में 13 मई को विधानसभा चुनाव होंगे. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव सम्पन्न होंगे. साथ ही देश के 26 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होंगे. सभी 26 क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों के साथ ही उप चुनाव होंगे. ये क्षेत्र देश के अलग अलग राज्यों में होंगे. वहीं लोकसभा, विधानसभा और उप चुनाव सभी के नतीजे 4 जून को आएंगे.

राजीव कुमार ने कहा कि भौगोलिक, सांस्कृतिक रूप से विविध इस देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए हमने दो वर्ष तक तैयारी की है। हमारे पास 97 करोड़ मतदाता हैं। यह संख्या अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया के कुल मतदाताओं से कहीं ज्यादा है। हमारे पास 10.5 लाख मतदान केंद्र हैं, जिनकी जिम्मेदारी डेढ़ करोड़ लोगों के पास होती है। 55 लाख ईवीएम हैं। चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करा चुका है। पिछले 11 चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं। अदालती मुकदमे कम हुए हैं।

राजीव कुमार ने कहा कि “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। उन्होंने कहा कि 543 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है। इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे। 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

16 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

3 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

13 घंटे ago