National

‘पापा मुझसे JEE नहीं होगा,आपसे बोलने की हिम्मत नहीं है’, लिखकर कोटा में बिहार के एक और लाल ने ले ली खुद की जान

कोटा में बिहार के एक और कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है. स्टूडेंट अभिषेक बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और जेईई की तैयारी कर रहा था. वह कोटा में एक साल से रह रहा था. पिछले एक महीने से विज्ञान नगर इलाके में पीजी में रह रहा था. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है, पापा! मुझसे नहीं होगा, में जेईई नहीं कर पाऊंगा. सुसाइड नोट से लग रहा है कि छात्र अभिषेक पर जेईई करने का भारी दबाव रहा होगा.

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक पीजी में रह रहा था. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है.

बताया जा रहा है कि कोटा में पिछले एक साल में सुसाइड की यह छठी घटना है. 2023 में कोटा में 29 बच्चों ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस का कहना है कि मृतक अभिषेक पिछले 29 जनवरी को पेपर देने भी नहीं गया था. उसके बाद 19 फरवरी को भी उसका एग्जाम था पर वह तब भी पेपर देने नहीं गया था. पुलिस ने यह बात कोचिंग संस्थान के हवाले से कही है.

कोटा पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

कोटा में छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने कई कड़े नियम बनाए थे. बावजूद इसके छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं नहीं रुक रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

53 मिनट ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

5 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

9 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

10 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

19 घंटे ago