National

चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेने के बाद ली शपथ, सीपी सिंह ने कही ये बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के करीबी चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. राजभवन में उन्होंने शुक्रवार (2 फरवरी 2024) को दो मंत्रियों के साथ शपथ ली. राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

शिबू सोरेन के घर जाकर लिया आशीर्वाद

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया. गुरुजी के आवास से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं. शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया.

शिबू सोरेन हमारे आदर्श : चंपई सोरेन

चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के लिए जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष कर रहे थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था. हमने उनके साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया. आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने जिस तरह से अलग झारखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों के तहत ही हम आगे बढ़ रहे हैं.

रिमोट से चलने वाले मुख्यमंत्री होंगे चंपई सोरेन : सीपी सिंह

चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रांची के विधायक सीपी सिंह ने बड़ा बयान दिया. कहा कि यह सच है कि चंपई सोरेन झामुमो सुप्रीमो और सोरेन परिवार के बेहद करीबी हैं.

कांग्रेस, राजद करेगी सरकार को ब्लैकमेल, झारखंड में बढ़ेगी लूट

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि वह रिमोट कंट्रोल से ही चलने वाले हैं. और यह रिमोट कंट्रोल होगा सोरेन परिवार के पास. चंपई सोरेन खुद से कुछ कर नहीं पाएंगे. वह वही करेंगे, जो उनसे कहा जाएगा. सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राजद के लोग झामुमो के साथ हैं. ये दोनों पार्टियां उन्हें ब्लैकमेल करेंगी. जब तक चुनाव हैं, तब तक राज्य में बड़े पैमाने पर लूट शुरू हो जाएगी.

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद बने विधायक दल के नेता

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया और कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई ने राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

34 मिनट ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

12 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

13 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

15 घंटे ago