National

नकदी गिनते-गिनते खराब हो गईं मशीनें; 3 दिन में 300 करोड़, अब भी जारी है नोटों की गिनती; कांग्रेस MP धीरज साहू के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनसे जुड़ी फर्मों पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को भी रांची स्थित उनके आवास और ओडिशा स्थित ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने दबिश दी। इस दौरान अब तक धीरज साहू के ठिकानों से करीब 300 करोड़ रुपए मिल चुके हैं और नोटों की गिनती अभी जारी है। आयकर सूत्रों की मानें तो शनिवार तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि इस छापेमारी के संबंध में अबतक सांसद या उनकी फर्म की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस बीच कैश बरामदगी के बाद झारखंड की सियासत गरमा गयी है। पूरे मामले में भाजपा सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और झामुमो पर हमलावर हो गयी है। छापेमारी के तीसरे दिन शुक्रवार को आयकर विभाग की टीम रांची में धीरज साहू के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन से तीन सूटकेस लेकर गयी। आयकर सूत्रों के अनुसार इस बैग में आवास से बरामद ज्वेलरी थी। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि की नहीं गई। तीन दिनों से चल रही छापेमारी में पहली बार सांसद के ठिकानों से ज्वेलरी बरामदी की बात सामने आई है।

इधर, भुवनेश्वर से समाचार एजेंसी की खबरों के अनुसार आयकर अधिकारियों को शुक्रवार को बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा में छापेमारी के दौरान नकदी से भरे 156 बैग मिले हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इन बैगों में से केवल छह-सात की गिनती हो पाई है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में की गई थी।

बता दें कि गुरुवार को बरामद नोटों की गिनती के दौरान नोट गिनने वाली मशीनें खराब हो गई थी। इसके बाद दूसरी मशीनें मंगायी गयी थीं। जानकारी के अनुसार ये नोट धीरज साहू व उनके परिजनों की शराब निर्माता कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय से छापेमारी के दौरान बरामद किए गए थे।

बरामदगी के बाद बोलांगीर में एसबीआई मुख्य शाखा में जब्त नोटों की गिनती जारी है। बताया जा रहा है कि सुदापाड़ा, बोलांगीर में देशी-शराब इकाई के प्रबंधक और दो अन्य लोगों के साथ एक आईटी टीम बैंक में मौजूद है। वहीं, ओडिशा के विभिन्न ठिकानों सहित कोलकाता, रांची और लोहरदगा में भी आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

2 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

3 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

3 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

4 घंटे ago