पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री अवार्ड सरकार को वापस करने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट किया- मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं…।” बजरंग ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में इसकी घोषणा की है।
बता दें, इससे पहले साक्षी मलिक ने रेसलिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष संजय सिंह को बनाए जाने से नाराज थीं।
बृजभूषण के करीबी को मिला WFI अध्यक्ष पद
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को नया अध्यक्ष गुरुवार को मिल गया। वाराणसी कुश्ती संघ के चीफ संजय सिंह ‘बबलू’ (Sanjay Singh) को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली, जब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 की गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर अनीता श्योरण को हराया। संजय सिंह को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) का करीबी माना जाता है। बता दें कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…