National

फांसी पर चढ़ा दो अगर उसने… संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक के पिता की दो टूक

संसद की सुरक्षा में बुधवार को तब बड़ी चूक देखने को मिली, जब दो युवक लोकसभा की विजिटर्स गैलरी से अचानक नीचे कूद गए। इसके बाद देश की संसद में हड़कंप मच गया। दोनों को वहां मौजूद सांसदों ने दबोच लिया और बाद में दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों में से एक का नाम सागर है, जबकि दूसरे का नाम मनोरंजन है। मनोरंजन के पिता देवराज ने अपने बेटे की हरकत को गलत बताया है और कहा है कि अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है, तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाना चाहिए।

मनोरंजन के पिता देवराज ने बताया कि यह गलत है, किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर मेरे बेटे ने कुछ अच्छा किया होता, तो बेशक मैं उसका समर्थन करता, लेकिन अगर उसने कुछ गलत किया है तो मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। अगर उसने समाज के लिए कुछ गलत किया है तो उसे फांसी दी जाए।” वहीं, संसद के भीतर दो लोगों द्वारा सुरक्षा में सेंध लगाए जाने के अलावा, संसद परिसर के बाहर भी दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक नीलम नाम की लड़की है, जिसने बाहर काफी बवाल काटा। नीलम की मां ने बताया है कि वह बेरोजगारी की वजह से काफी परेशान थी।

हरियाणा के जिंद में नीलम की मां ने कहा, ”वह बेरोजगारी की वजह से काफी परेशान थी। मैंने उससे बात की थी, लेकिन उसने दिल्ली के बारे में कुछ नहीं बताया। वह मुझसे कहती रहती थी कि वह काफी पढ़ी-लिखी है और कोई नौकरी नहीं है, ऐसे में बेहतर है कि मर ही जाए।” नीलम हिसार की रहने वाली है और उसने सिविल सर्विसेज की तैयारी भी की है। नीलम के भाई का दावा है कि वह कुछ साल पहले दिल्ली की सीमा पर सालभर तक चले किसान आंदोलन में भी हिस्सा ले चुकी है।

लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में कूदे

बता दें कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को अपराह्न करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से अचानक दो लोग सदन के भीतर कूदे और धुआं फैला दिया जिसके बाद कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच से इस बात का पता चला है कि जो धुआं सदन में फैलाया गया था, वह साधारण था। उन्होंने कहा कि यह सनसनी फैलाने के लिए किया गया था और इसे लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

6 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

10 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

12 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

12 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago