National

प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन किया, 6 वंदे भारत- 2 अमृत भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री आज यानी 30 दिसंबर को अयोध्या नगरी पहुंचे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद, पीएम मोदी रोड शो करते हुए अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने पहुंचे. पीएम मोदी के स्वागत में अयोध्यावासी सड़कों पर नजर आए. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए. अयोध्या धाम जंक्शन पहुंच कर पीएम मोदी ने स्टेशन का उद्घाटन किया और 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, उनमें 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. बात दें, एक अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से दरभंगा के बीच और दूसरी मालदा टाउन-सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) के बीच चलेगी. वहीं, वंदे भारत ट्रेनों की बात करें तो पीएम मोदी ने श्री  माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल को हरी झंडी दिखाई.

दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन

01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से किया जायेगा. यह ट्रेन दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी. दरभंगा से यह सोमवार और गुरुवार को तो आनंद विहार से मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी. 01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन आनंद विहार से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

कितना होगा किराया?

दरभंगा से आनंद विहार स्लीपर क्लास का किराया लगभग 570 रुपये होगा. वहीं, अनारक्षित बर्थ का किराया लगभग 340 रुपये होगा. अगर आप दरभंगा से अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं तो आपको 347 रुपये देने होंगे. दरभंगा से अयोध्या की यात्रा जनरल क्लास में टिकट का किराया 200 रुपये होगा. अमृत भारत ट्रेन से अगर आप 50 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो स्लीपर क्लास का किराया 65 रुपये होगा. वहीं, जनरल क्लास का किराया 35 रुपये होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

3 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

3 घंटे ago