National

चार राज्यों के रुझानों पर बोले तेजस्वी; अभी कुछ कहना जल्दबाजी, साल 2015 का याद दिलाया किस्सा

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस से बीजेपी आगे चल रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। तीनों राज्यों में सरकार बनती दिख रही है। पार्टी कार्यालयों पर जश्न की तैयारी हो रही है। इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि मतगणना अभी पूरी नहीं हुई है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें अभी इंतजार करना चाहिए। क्योंकि कई ऐसी सीटें हैं, जहां 20, 25 और 50 वोटों का अंतर होता है। बिहार में भी 2020 में ऐसा हुआ था कि हमलोग चार बजे तक जीत रहे थे, फिर मतगणना रोक दी गयी थी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से भी यह सब हो रहा होगा। साल 2015 में भी बीजेपी ने रिजल्ट आने के पहले पटाखे जलाने शुरू कर दिए थे, लेकिन रिजल्ट क्या आया था, यह सबको पता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजस्थान और एमपी में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस और छतीसगढ़ में फिलहाल बीजेपी आगे चल रही है। एमपी में शुरुआती रुझानों के अनुसार बीजेपी फिलहाल 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 65 सीटों पर बढ़त का आंकड़ा सामने आ रहा है। वहीं तोजड़-मरोड़ी की राजनीति के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है। भाजपा पहले भी कर चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 मिनट ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 मिनट ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

32 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

13 घंटे ago