National

‘गिरफ्तार होने के बाद भी सीएम बने रहे अरविंद केजरीवाल’, AAP विधायकों ने किया…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल से दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया है, भले ही उन्हें किसी भी जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाए. पिछले हफ्ते, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में तलब किया था. हालांकि, वह समन को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ करार देकर जांच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे.

”गिरफ्तार होते हैं, तो भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे”

आप के मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की हालिया कार्रवाई को लेकर रोष के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई. बैठक के बाद, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा ‘‘अगर वह गिरफ्तार होते हैं, तो भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, क्योंकि दिल्ली की जनता ने सरकार चलाने के लिए उन्हें जनादेश दिया है.’’

”अधिकारी बैठक करने के लिए जेल में ही जाएंगे”

भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन सभी (विधायकों) की एकमत से राय थी कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अरविंद केजरीवाल से डरे हुए हैं. भाजपा जानती है कि वह चुनाव के जरिए केजरीवाल को सत्ता से बाहर नहीं कर सकती और ऐसा सिर्फ साजिश रचकर ही किया जा सकता है.’’ भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी बैठक करने के लिए जेल में ही जाएंगे और ‘‘अगर हमें बुलाया जाएगा, तो हमें जाने में खुशी होगी.’’

”हम भी जल्द ही जेल में होंगे”

उन्होंने कहा, ‘‘हालात ऐसे लग रहे हैं कि हम भी जल्द ही जेल में होंगे. इसलिए यह संभव हो सकता है कि आतिशी को जेल नंबर-2 में रखा जाएगा और मुझे जेल नंबर-1 में और हम जेल के अंदर ही कैबिनेट की बैठकें करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली की जनता के लिए होने वाले कामों को रोका नहीं जाए.’’

मंत्री आतिशी ने कहा कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो वे (पार्टी) जेल से ही आधिकारिक कार्य करने की अनुमति मांगने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. धन शोधन के एक अलग मामले में ईडी ने हाल में दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर भी छापा मारा था. ईडी ने पार्टी सांसद संजय सिंह को हाल ही में कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर घंटों की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

30 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago