वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लीजेंड्री स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बेदी पिछले दो साल से बीमार थे और करीब एक महीने पहले उनके घुटने सहित कई सर्जरी हुई थीं। इस महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सात विकेट भी लिए। बेदी भारत की प्रसिद्ध स्पिनर चौकड़ी जिसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन भी शामिल थे, उनका हिस्सा थे। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 12-8-6-1 के उनके बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों ने 1975 विश्व कप मैच में पूर्वी अफ्रीका को 120 तक सीमित कर दिया था।
बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए अपना पहला मैच 31 दिसंबर 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डंस में खेला था। पहला टेस्ट वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले थे। वहीं वनडे करियर का आगाज उन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।
बिशन सिंह बेदी का जन्म अमृतसर में 1946 में हुआ था। उन्होंने घरेलू सर्किट में दिल्ली की ओर से खेलते हुए अपना लोहा मनवाया। 370 मैचों में 1,560 विकेट के साथ वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे।
बेदी ने दिल्ली को 1978-79 और 1979-80 में पहले दो रणजी ट्रॉफी खिताब भी दिलाए। उनके रहते टीम दो बार उपविजेता भी रही। संयोग से, टीम ने उनकी अगुवाई में पांच साल के अंतराल में चार फाइनल खेले।
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…
समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…