National

बढ़ गई तारीख, आधार से जुड़ा ये काम अब 14 दिसंबर तक होगा फ्री

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड यूजर्स को बड़ी सहूलियत देते हुए अब इसे फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन को बढ़ा दिया है. ये लगातार दूसरी बार है जबकि इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. पहले आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए 14 जून 2023 की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन इससे पहले ही तीन महीने के लिए 14 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया. अब एक बार फिर से यूआीडीएआई ने इस सुविधा को 14 दिसंबर 2023 तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है.

15 मार्च से जारी है फ्री अपडेट सुविधा

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में लोगों की पहचान का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. इसके साथ ही तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. इसलिए इससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपडेट कराना भी बेहद जरूरी है. हालांकि, इस काम को कराने के लिए शुल्क लगता है, लेकिन UIDAI ने बीते मार्च महीने में इसे ऑनलाइन फ्री में अपडेट कराने की सुविधा दी हुई है और अब इस काम को आप 14 दिसंबर 2023 तक बिल्कुल फ्री करा सकते हैं.

माई आधार पोर्टल के जरिए कराएं अपडेट

UIDAI ने एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने आधार दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए सरकार तीन महीने का अतिरिक्त समय दे रही है और इस काम का myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अब 14 दिसंबर तक फ्री अपडेट कराया जा सकता है. गौरतलब है कि UIDAI ने आधार कार्डधारक को नामांकन की तारीख से 10 साल पूरे होने पर इसमें दिए गए दस्तावेजों को एक बार अपडेट कराने को कहा है. इस काम को घर बैठे आसानी से पूरा किया जा सकता है.

पोर्टल के जरिए ऐसे करें आधार अपडेट

  • पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं.
  • लॉगइन करने के बाद ‘नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अगर एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं तो Update Address के विकल्प को चुनें.
  • इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर आगे बढ़ें.
  • डॉक्युमेंट अपडेट ऑप्शन को चुनें. अब आपकी आधार डिटेल्स दिखाई देगी.
  • स्क्रीन पर दिख रही डिटेल को चेक कर वेरिफाई करें और आगे बढ़ें.
  • इसके बाद आपको एड्रेस प्रूफ के लिए एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करनी होगी.
  • अब आधार अपडेट स्वीकार होने पर 14 नंबर का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) जनरेट हो जाएगा.
  • इस नंबर के जरिए आप अपने आधार में किए गए अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं.

इस काम के लिए देना होता था इतना चार्ज 

आधार कार्ड होल्डर (Aadhaar Card Holder) को अभी तक अपने कार्ड में किसी भी तरह का कोई अपडेट कराने के लिए ऑनलाइन 25 रुपये और ऑफलाइन 50 रुपये का शुल्क देना होता था. यानी अगर आप आधार केंद्र (Aadhaar Center) पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट कराते थे तो 50 रुपये चार्ज लगता था. वहीं इस काम को अगर myAadhaar Portal के जरिए करते थे तो फिर 25 रुपये की फीस देनी होती थी. लेकिन बीते 15 मार्च 2023 से ऑनलाइन आधार अपडेट की सुविधा बिल्कुल फ्री है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

1 घंटा ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

2 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

2 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

15 घंटे ago