National

इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी था INDIA, विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी

भाजपा के संसदीय दल की मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी मे मंगलवार को विपक्ष पर तीखी टिप्पणी की। सदन में पिछले 4 दिनों से लगातार जारी हंगामे को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा दिशाहीन विपक्ष मैंने आज तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि ये लोग भ्रमित हैं और तय ही नहीं कर पाते कि क्या करना है। यही नहीं उन्होंने कहा कि इनके बर्ताव से ऐसा लगता है कि ये लोग कई दशक तक सत्ता में नहीं आना चाहते। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ और हताश है। उन्होंने इस दौरान विपक्षी महागठबंधन के INDIA के तौर पर नए नामकरण पर भी निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि नाम में इंडिया या इंडियन लगा लेने से कोई भारतीय नहीं होता। उन्होंने इस दौरान आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंडियन मुजाहिदीन और ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया था। प्रधानमंत्री के रुख से साफ है कि वह मणिपुर पर संसद में बयान देने की विपक्ष की मांग के आगे झुकने वाले नहीं है। वहीं कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारी मांग में क्या गलत है। पीएम मोदी ने इतनी बड़ी घटना के बाद भी मणिपुर पर सिर्फ 36 सेकेंड बोला और मीडिया ने चला दिया कि प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोड़ दी।

पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया का भी PM मोदी ने लिया नाम

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि इस संगठन के नाम में भी तो इंडिया है। इस बीच INDIA में शामिल विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। टीएमसी के एक सांसद ने इसका दावा किया है। अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में ही लाया जाता है और ऐसे प्रस्ताव में यदि सरकार हार जाती है तो फिर प्रधानमंत्री को पद से इस्तीफा देना पड़ता है। बता दें कि लोकसभा में भाजपा अपने दम पर ही बड़े बहुमत में। वहीं एनडीए को जोड़ लें तो सरकार के पास 350 से ज्यादा सीटें हैं।

50 सांसदों के समर्थन से ही आता है अविश्वास प्रस्ताव

हालांक विपक्षी नेताओं का कहना है कि हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि पीएम मोदी पर दबाव बने और वह मणिपुर के मसले पर संसद में बोलें। लोकसभा के नियमों के मुताबिक कम से कम 50 सांसदों के समर्थन के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। बता दें कि कांग्रेस के पास 50 के करीब ही विधायक हैं। गौरतलब है कि सरकार की ओर से कहा गया है कि होम मिनिस्टर अमित शाह संसद में मणिपुर के मसले पर बहस का जवाब देंगे। हालांकि विपक्ष इस बात पर ही अड़ा है कि पीएम मोदी ही बयान दें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

3 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

3 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

4 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

5 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

10 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

12 घंटे ago