National

त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा विधायक के ‘पोर्न वीडियो’ देखने के मामले पर बवाल, आपस में भिड़ गए MLA, 5 सस्पेंड

त्रिपुरा विधानसभा के पहले ही दिन आज सदन में बीजेपी और टिपरा मोथा के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, टिपरा मोथा के विधायक अनिमेष देबबर्मा ने भाजपा विधायक जादब लाल नाथ के विधानसभा में पोर्न देखने का मुद्दा उठाया। वे चाहते थे कि इस मुद्दे पर सदन में बात हो, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा के लिए कुछ अन्य मुद्दे उठाए। इस पर टिपरा मोथा पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

विधायकों ने मेज पर चढ़कर नारेबाजी की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंध सेन ने सीपीआई (एम) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा के बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबबर्मा को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया। अध्यक्ष के बाद विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

विधानसभा में विधायकों के हंगामे से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कई विधायक मेज पीट रहे हैं। इसके बाद तीन विधायक मेज पर चढ़कर नारेबाजी करने लगते हैं।

बीजेपी विधायक के सदन में पोर्न देखने का मामला क्या है

मामला 2020 का है, बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ पर विधानसभा में पोर्न देखने का आरोप लगा था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसके बाद जादब लाल ने सफाई भी दी थी, उन्होंने कहा- मुझे अच्छी तरह पता है कि सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बैन है। मेरे फोन पर बार-बार कॉल आ रही थी। मुझे लगा कि कहीं कुछ जरूरी न हो और कॉल रिसीव कर ली। कॉल रिसीव करने के बाद मेरे फोन पर अश्लील वीडियो आने लगे। इसके बाद मैंने फोन बंद कर दिया।

उधर, त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- सोशल मीडिया पर कई वायरल होती हैं। फैक्ट्स के बारे में पता लगाए बिना मैं इस मामले पर कार्रवाई नहीं कर सकता। मुझे इससे जुड़ी कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

32 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

46 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

2 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

10 घंटे ago