National

’15 रुपये लीटर मिलने लगेगा पेट्रोल’, नितिन गडकरी का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, “हमारी सरकार की मानसिकता है कि किसान न केवल ‘अन्नदाता’ बनें, बल्कि ‘ऊर्जादाता’ भी बनें… सभी वाहन अब किसानों द्वारा उत्पादित इथेनॉल से चलेंगे. यदि औसतन 60% इथेनॉल और 40% बिजली लेंगे तो 15 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलेगा और लोगों को फायदा होगा. प्रदूषण और आयात कम होगा. 16 लाख करोड़ रुपए का आयात है, ये पैसा किसानों के घर जाएगा …”

2024 में एक बार फिर बीजेपी को सत्ता में लाने का आह्वान

दरअसल उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जनसभा हुई. जहां उन्होंने 56 सौ करोड़ रुपए की विकास परियोजना का शिलान्यास किया. इसके बाद वहां उपस्थित सांसद और स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया. और 2024 में एक बार फिर बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा.

15 रुपए लीटर पेट्रोल का भाव होगा-नितिन गडकरी 

वहीं अपने सम्बोधन में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर चर्चा करते हुए गडकरी ने कहा कि, किसान अब अन्नदाता ही नहीं ऊर्जा दाता भी बनेगा. उन्होंने कहा अगस्त महीने में टोयोटा कंपनी की गाड़ियों को लांच कर रहा हूं. सब गाड़िया किसानों द्वारा तैयार किये इथेनॉल पर चलेगी. 60% इथेनॉल, 40% बिजली और फिर उसका एवरेज पकड़ा जाएगा तो 15 रुपए लीटर पेट्रोल का भाव होगा. 16 लाख करोड़ का इंपोर्ट है उनके वजह यह पैसा किसानों के पास जाएगा.

10 करोड़ युवाओं को मिलेगा जॉब 

वहीं नितिन गडकरी ने दावा किया है कि हमारे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का टर्नओवर 7.5 लाख करोड़ है. साढ़े चार करोड़ युवाओं को जॉब मिला हुआ है. सरकार को सबसे ज्यादा जीएसटी देने वाली इंडस्ट्री है. हमने तय किया है कि इस इंडस्ट्री को 15 लाख करोड़ की बनाएंगे. इसमें साढ़े 4 करोड़ युवाओं को जॉब मिला है. अब 10 करोड़ युवाओं को मिलेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago