National

अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग भी करेगी अडानी की कंपनी, IRCTC को कड़ी टक्कर देने की तैयारी

कारोबारी गौतम अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बिक्री करने की तैयारी में है। दरअसल, अडानी एंटरप्राइजेज ने भारतीय शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसने स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन (Trainman) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

अडानी ग्रुप के इस कदम से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कारोबार में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईटीसीटीसी) के एकाधिकार को चुनौती मिलेगी। बता दें कि ट्रेनमैन एक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म है। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज इस कंपनी का अधिग्रहण अडानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए करेगी।

फंड जुटाने में लगी अडानी की कंपनी:

पिछले कुछ समय से अडानी एंटरप्राइजेज फंड जुटाने की कोशिश में है। इसी के तहत कंपनी ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में एफपीओ लॉन्च किया था। हालांकि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की वजह से अस्थिरता को देखते हुए कंपनी ने इस एफपीओ को वापस ले लिया। पिछले मई महीने में फंड जुटाने के लिए बोर्ड की एक बैठक भी की गई थी। इस बैठक में अडानी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने QIP से 12500 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को मंजूरी दी।

शेयरों का हाल: बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों को भारी नुकसान हुआ। पिछले शुक्रवार को शेयर मामूली बढ़त के साथ ही 2506.65 रुपये पर बंद हुआ। आईआरसीटीसी की बात करें तो यह बीएसई पर 664.90 रुपये पर ठहरा। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 3.43% तक की तेजी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago