मीडिया में ऐसी खबर आयी कि भारत की स्टार पहलवान साक्षी मलिक पहलवानों के प्रदर्शन से पीछे हट गई हैं. वो अपनी रेलवे की नौकरी पर वापस लौट गई हैं. ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी पहलवानों के उस प्रदर्शन का हिस्सा थीं, जो पिछले काफी समय से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जतंर-मंतर पर धरने पर बैठे हुए थे.
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी पहलवानों के प्रदर्शन की अगुआई कर रहे थे, मगर साक्षी ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन किया है, साथ ही अफवाह ना फैलाने की अपील की है.
दरअसल भारत के दिग्गज पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया था. जिसके बाद बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज किया. इसके बावजूद पहलवानों का जंतर मंतर पर धरना जारी रहा. हालांकि बीते दिनों पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद उन्हें जंतर मंतर से हटा दिया गया था, मगर इसके बावजूद बजरंग, विनेश, साक्षी सहित कई पहलवानों का विरोध जारी रहा.
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…