National

कमर्शियल LPG गैस के दाम में बड़ी कटौती, 83.5 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, देखें नए रेट्स

1 जून को महीने के पहले ही द‍िन एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती देखी जा रही है. तेल कंपन‍ियों ने 1 जून को एलपीजी गैस स‍िलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के दाम में राहत दी है. सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) की तरफ से जारी कीमत के अनुसार कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रुपये की कमी हुई है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर के ल‍िए अब 1773 रुपये देने होंगे. पहले यह स‍िलेंडर 1856.50 रुपये का था. हालांक‍ि घरेलू गैस स‍िलेंडर पहले के दाम पर ही म‍िलेगा.

कमर्शियल एलपीजी स‍िलेंडर में राहत देने के अलावा तेल कंपन‍ियों की तरफ से जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) के दाम में भी कटौती की गई है. कीमत में करीब 6,600 रुपये की कमी आई है. इसका असर आने वाले समय में हवाई यात्रा पर पड़ सकता है. नई दरों को 1 जून से लागू कर द‍िया गया है. तेल कंपन‍ियों ने घरेलू LPG स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया है. इसके ल‍िए राजधानी द‍िल्‍ली में पहले की ही तरह 1103 रुपये चुकाने होंगे.

कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के नए रेट

गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1856.50 रुपये से घटकर 1773 रुपये का रह गया है. कोलकाता में पहले के 1960.50 रुपये के मुकाबले अब 1875.50 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह मुंबई में पहले यह 1808.50 रुपये का म‍िलता था, जो क‍ि अब 1725 रुपये का म‍िलेगा. चेन्‍नई में 2021.50 रुपये से कीमत घटकर 1937 रुपये रह गई है.

ATF के दाम में भारी कटौती

एलपीजी के अलावा तेल कंपन‍ियों ने एटीएफ (ATF) की कीमत में भी भरी कटौती की है. एक क‍िलोलीटर के दाम 6600 रुपये तक घट गए हैं. द‍िल्‍ली में एटीएफ की कीमत ग‍िरकर पहले के 95935.34 रुपये के मुकाबले ग‍िरकर 89,303.09 रुपये हो गई है. मुंबई में पहले दाम 89348.60 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर था, जो क‍ि अब 83,413.96 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर की दर से म‍िलेगा. कोलकाता में रेट घटकर 95,963.95 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर और चेन्‍नई में 93,041.33 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर पर पहुंच गई हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

15 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

11 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago