National

गर्मी में बिजली का झटका: रात में AC चलाने पर देना होगा ज्यादा बिल, विद्युत मंत्रालय ने नए टैरिफ को दी मंजूरी

अप्रैल, 2024 के बाद अगर आप रात में एयर कंडीशनर ज्यादा चलाते हैं तो आपको ज्यादा बिजली का बिल देना होगा। हालांकि दिन में बिजली का बिल कम आएगा, क्योंकि दिन में सौर ऊर्जा चालित बिजली की आपूर्ति की जाएगी। विद्युत मंत्रालय द्वारा तैयार नए बिजली टैरिफ को सरकार ने शुक्रवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके तहत दिन में बिजली की दर मौजूदा कीमत से 20% तक कम होगी, लेकिन रात में (पीक आवर में) बिजली की दर 10 से 20% तक ज्यादा होगी।

बिजली (ग्राहकों के अधिकार) नियम, 2020 में संशोधन करते हुए दिन के समय (टीओडी) टैरिफ व्यवस्था लागू की गई है। बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि इससे ग्राहकों को बिजली बिल कम करने में मदद मिलेगी। सरकार के इस कदम के पीछे दो बड़ी वजहें मानी जा रही हैं।

पहला, देश में सौर और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से उत्पादित बिजली की मांग बढ़े। चूंकि सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन दिन में होता है तो बिजली वितरण कंपनियां इनसे बनी बिजली की खरीद दिन में ज्यादा करेंगी।

दूसरी वजह है कि पीक आवर में ज्यादा बिल आने की संभावना देखते हुए ग्राहक इस दौरान खपत में किफायत बरतेंगे। टीओडी टैरिफ 10 किलोवाट या इससे ज्यादा की बिजली की खपत करने वाले ग्राहकों के लिए 01 अप्रैल, 2024 से लागू किया जाएगा जबकि दूसरे ग्राहकों के लिए 01 अप्रैल, 2025 से लागू होगा। कृषि क्षेत्र पर नई व्यवस्था लागू नहीं होगी।

वर्ष 2021-22 में 1.60 लाख करोड़ रुपये की बिजली बचाई

भारत ने वर्ष 2021-22 में 249 अरब यूनिट बिजली बचाकर 1.60 लाख करोड़ रुपये की बचत की। ब्यूरो आफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट को शुक्रवार को बिजली मंत्री आरके सिंह ने जारी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

10 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

11 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

11 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

12 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

18 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

19 घंटे ago