National

मां के इलाज के लिए किडनी बेचना चाहता था बेटा, करता है मजदूरी: बेबसी देख डॉक्टर ने दिया मदद का भरोसा

बचपन में पिता का साया उठ गया, मां और बहन की जिम्मेदारी दीपांशु के कांधे पर आयी। वह नौकरी की तलाश में रांची आ गया। अचानक मां के पैर टूट जाने की खबर सुनी। पैसे नहीं थे, तो मां के इलाज के लिए अपनी किडनी बेचने को तैयार हो गया।

बिहार का रहने वाला हैं दीपांशु

दिपांशु बिहार के गया का रहने वाला है। दीपांशु किडनी बेचने के लिए रिम्स अस्पताल पहुंच गया। दिपांशु पर अपने घर की जिम्मेदारी है, उसकी एक बहन भी है। दीपांशु किसी होटल में काम करके परिवार का खर्च चलाता है रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में सेवा दे रहे डॉ विकास ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि कैसे एक नाबालिग बच्चा अपनी किडनी बेचकर मां का इलाज कराना चाहता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दीपाशु अपनी किडनी बेचने को तैयार है।

डॉक्टर ने दिया मदद का भरोसा

डॉ विकास ने उसकी पूरी बात सुनी और मदद का भरोसा भी दिया। डॉ विकास ने सोशल मीडिया जो पोस्ट किया उसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा, गरीबी और मजबूरी की चरम सीमा तो देखिए ,एक बच्चा आज अपने मां के इलाज के लिए किडनी बेचने गया था,घर में मां और बहन है,पिता की मृत्यु हो चुकी है,वह किसी होटल में काम करता है, एक सज्जन व्यक्ति ने उसे हमारे बारे में बताया तथा हमारी टीम ने उसे समझाया की किडनी बेचना एक दंडनीय अपराध है ,हमने उसे भरोसा दिलाया कि वह रिम्स रांची आता है तो निश्चित रूप से उनकी मदद करेंगे।

बिहार के सीएम से भी डॉ विकास ने की अपील

नीतीश कुमार को टैग करते हुए डॉ विकास ने लिखा महोदय, यह बच्चा गया का है,आपसे अनुरोध है कि इसकी सत्यता की जांच करते हुए ,कृपया इनकी मदद की कृपा करें I बिहार के गया का रहने वाला नाबालिग बच्चा किडनी बेचना चाहता था। बिहार से रोजगार की तलाश में रांची आया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब डॉक्टर विकास कुमार का कहना है कि लड़के की मदद करने के लिए अन्य अधिकारियों से बात करेंगे, ताकि उसकी मां का इलाज हो पाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago