National

कुदरत का करिश्मा देखिये.. महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर बोले- जच्चा और बच्चा स्वस्थ

रांची के रिम्स में एक महिला ने 5 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है. ट्विटर हैंडल पर रिम्स द्वारा इस खबर को शेयर किया गया. जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं. नवजात इस समय डॉक्टर की निगरानी में हैं. सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है.

सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है. डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया. बच्चों का वजन काफी कम है. पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है. फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है. डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है.

महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं. इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है. ऐसे में अभी उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है. बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है.

रिम्स में एक महिला दे चुकी है 4 बच्चों को जन्म

बता दें कि एक महीने पहले ही रिम्स में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था. उनके सभी बच्चे स्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 5 बच्चों की मां भी पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने सभी बच्चों के साथ घर जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

60 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

8 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

16 घंटे ago