कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 12.30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके साथ डिप्टी CM के तौर पर डीके शिवकुमार और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
सबसे पहले डीके शिवकुमार ने उसके बाद डॉ. परमेश्वर और फिर केएच मुनियप्पा ने शपथ ली। एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान के नाम भी शामिल हैं।
सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में नौ विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद हैं। इनमें महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), नीतीश कुमार (जेडीयू), तेजस्वी यादव (आरेजेडी), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), फारुक अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस), कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) और शरद पवार (एनसीपी) शामिल हैं।
राहुल-प्रियंका समेत राजस्थान-छत्तीसगढ़ के CM मौजूद
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी और बेंगलुरु पहुंच गए हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर दोनों को रिसीव किया। उनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कमलनाथ भी बेंगलुरु पहुंचे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…