National

2019 का लोकसभा चुनाव हमारे जवानों के शवों पर लड़ा गया था, जांच होती तो कई अफसर जेल में होते: सत्यपाल मलिक का बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पुलवामा हमले के मुद्दे पर रविवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव हमारे सैनिकों के शवों पर लड़ा गया। यदि घटना की जांच हुई होती तो तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री इस्तीफा दे देते।

अलवर जिले के बानसूर में एक कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि घटना के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मैंने हमले के बारे में सूचित किया था, लेकिन उन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद चुनाव हमारे सैनिकों के शवों पर लड़ा गया और कोई जांच भी नहीं की गई। अगर जांच की जाती तो तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना पड़ता। कई अधिकारी जेल जाते।

उन्होंने रविवार को कार्यक्रम के दौरान कहा कि 14 फरवरी, 2019 को जब पुलवामा हमला हुआ, तब प्रधानमंत्री जिम कार्बेट नेशनल पार्क में शूटिंग कर रहे थे। गौरतबल है कि मलिक जम्मू और कश्मीर से संबंधित मुद्दों के बारे में मुखर रहे हैं।

पीएम के पास 20 हजार करोड़ का जवाब नहीं

सत्यपाल मलिक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद को बताया कि गौतम अडाणी को 20 हजार करोड़ रुपये मिले और सरकार से पूछा कि ‘यह कहां से आया’, तो पीएम मोदी इसका जवाब नहीं दे सके। राहुल ने दो दिन इसी पर बात की, लेकिन पीएम एक बात का जवाब नहीं दे सके। क्योंकि, उनके पास कोई जवाब नहीं था। मलिक ने कहा कि यह सब उनका पैसा है. पीएम अपने मुख्यमंत्रियों से लूटकर अडाणी को देते हैं, जिससे वह (अडाणी) व्यापार करता है और उसे यकीन है कि यह मेरा पैसा है।

भ्रष्टाचार की शिकायत पर राज्यपाल पद से हटाया

मलिक ने कहा कि ‘मैं गोवा में था, मैंने वहां के मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के बारे में पीएम मोदी से शिकायत की और परिणाम यह हुआ कि मुझे राज्यपाल के पद से हटा दिया गया और गोवा के मुख्यमंत्री अपने पद पर बने रहे। इसलिए मुझे यकीन है कि वे (पीएम) ठीक अपनी नाक के नीचे भ्रष्टाचार कराते हैं, इसमें उनका हिस्सा होता है और बाकी पूरा हिस्सा अडाणी को जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

5 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

5 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

7 घंटे ago