National

होली से पहले बर्ड फ्लू का दस्तक! 5 दिन के भीतर 400 से अधिक मुर्गियों की मौत, जारी किया गया अलर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के बोकारो में होली से पहले बर्ड फ्लू ने दस्तक दिया है। बोकारो में पांच दिनों के भीतर 400 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है। एक साथ इतनी संख्या में मुर्गियों की मौत से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल इसे लेकर पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं मरे हुए मुर्गियों का सैंपल कोलकाता और मध्य प्रदेश भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अन्य मुर्गियों के बचाव का कार्य किया जा रहा है। मुर्गी फार्म में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है।

बता दें कि 15 फरवरी को मुर्गियों का सैंपल कोलकाता भेजा गया था और जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जबकि कोलकाता लैब ने कुछ जांच रिपोर्ट भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्युरिटी एनिमल डिजीज भी भेजी है। भोपाल से अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। इस रिपोर्ट का इंतजार अब पशुपालन विभाग को है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मुर्गियों की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल सरकारी मुर्गी फार्म से अंडा बिक्री पर रोक लगाई गयी है। मुर्गी फार्म में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। पशुपालन विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से मुर्गा और अंडा अभी नहीं खाने की अपील की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

43 मिनट ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

9 घंटे ago