बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद लगातार विपक्षी दलों से साथ आने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कल की रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी से यही अपील की। उन्होंने समय पर इस बिंदू पर फैसला करने के लिए कहा है। नीतीश कुमार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ मिला है।
उन्होंने रविवार को रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।
उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में यह टिप्पणी की। प्रियंका गांधी ने कहा, ”चुनाव में एक साल बचे हैं। जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे (भाजपा) विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़े, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।”
उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां है जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलताओं’ को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है।
बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…
समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…