National

प्रेमी जोड़े ने एक साथ लगाया मौत को गले, अब मरने के बाद घरवालों ने पुतला बनाकर कराई दोनों की शादी!

गुजरात के तापी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पिछले साल निजार तालुका के नेवाला गांव में एक जोड़ा शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार को उनके रिश्ते का विरोध किया. इस वजह से दोनों ने खुदकुशी कर ली थी. अब दिलचस्प बात यह है कि घटना के एक साल बाद परिवारों को अब अपनी गलती का अहसास हो गया. फिर उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और कपल की शादी करने के लिए राजी हुए. फिर इस गांव में इंसानों की नहीं पुतलों की हुई शादी.

फिर परिवार के लोगों ने दोनों प्रेमियों की मूर्तियां बनाई. फिर मौत के एक साल बाद पूरी रस्मों के साथ दोनों की शादी की. अब न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि इंटरनेट पर भी खास शादी की काफी चर्चा हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे तो तापी में आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन ये मामला काफी खास है.

कपल ने चुनी थी अपने लिए दर्दनाक मौत

तापी के रहने वाले गणेश पड़वी और रंजना पड़वी एक दूसरे से प्यार करते थे. लेकिन परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद दोनों निराश हो गए थे. दोनों परिवारों के तानों ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी थी जिससे उनका दिल टूट गया. फिर इस लव बर्ड्स ने अपनी जीवन लीला खत्म करने का किया. उन्होंने खुद को पेड़ से लटका लिया और आत्महत्या कर ली.

घटना के एक साल बाद परिवार को अपनी गलती का अहसास हुआ. फिर परिजनों ने अनोखे तरीके से पश्चाताप करने का सोचा. उन्होंने इस जोड़े को एक करने का फैसला किया. परिजनों ने आदिवासी रीति-रिवाजों से शादी कराने का फैसला किया. मृत लड़के और लड़की मूर्ती बनाई गई. फिर 14 जनवरी को शादी की रस्मों को पूरा किया गया. परिवार ने पुतलों को दूल्हा और दुल्हन के रूप में सजाया था.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

16 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

18 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

20 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago