National

भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप, फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

IND vs ENG U19 Women’s T20 World Cup Final: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप

भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड ने सात विकेट से हराया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह आसान लक्ष्य सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम पहली बार आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है।

पहली पारी में क्या हुआ?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। तितास साधु ने मैच की चौथी गेंद में ही लिबर्टी हेप को पवेलियन भेज दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। साधु ने अपनी ही गेंद पर लिबर्टी का कैच पकड़ा। इसके बाद कप्तान ग्रेस और फियोना हॉलैंड ने इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चौथे ओवर में अर्चना देवी ने दोनों को आउट कर इंग्लैंड को बैकफुट में डाल दिया। ग्रेस चार और हॉलैंड 10 रन बनाकर आउट हुईं।

16 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम दबाव में आ गई और इसका फायदा उठाकर भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट लिए। 22 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। सेरेन को तितास साधु ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद चैरिस पैवले और मैकडोनाल्ड ने 17 रन की साझेदारी की। पैवले के आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट निकाले और इंग्लैंड की टीम को 68 रन पर समेट दिया।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 19 रन मेकडोनाल्ड ने बनाए। वहीं, एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया ने 11 रन की पारियां खेलीं। हॉलैंड ने भी 10 रन बनाए। इन चारों के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेच लिए। वहीं, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव को एक-एक विकेट मिला।

खराब शुरुआत से उबरा भारत

शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और श्वेता सेहरावत जैसी स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया के लिए 69 रन का लक्ष्य बहुत आसान था, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में कप्तान शेफाली 15 रन बनाकर आउट हो गईं। अगले ही ओवर में श्वेता सेहरावत भी पांच रन बनाकर आउट हो गईं। 20 रन के अंदर भारत ने अपने दो सबसे अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। श्वेता इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि शेफाली तीसरे स्थान पर हैं।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन सौम्या तिवारी और गोंगडी त्रिशा की जोड़ी ने बेहतरीन साझेदारी की। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। हालांकि, गोंगडी त्रिशा भारत की जीत से ठीक पहले आउट हो गईं। उन्होंने 29 गेंद में 24 रन बनाए। अंत मे सौम्या तिवारी ने मैच खत्म किया। उन्होंने 37 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए हेना बेकर, ग्रेस स्क्रीवेंस और एलेक्सा स्टोनहाउस ने एक-एक विकेट लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

19 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago