National

PM नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर की बात, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत का जाना हाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत का हाल जानने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फोन किया था। राजनीतिक गलियारों में इसके और मायने निकाले जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मंगलवार का फोन पर बात की और किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट करके राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के सफल होने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। इस ट्वीट में तेजस्वी ने सात सेकंड की एक क्लिप भी साझा की थी, जिसमें अस्पताल कर्मी ऑपरेशन के बाद लालू प्रसाद यादव को ले जाते हुए दिख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

3 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

10 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago