National

PM मोदी के छोटे भाई का हुआ रोड एक्सीडेंट, साथ में पत्नी-बच्चे भी थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी कर्नाटक में एक सड़क हादसे में घायल हो गए. उनके साथ परिवार के कई और सदस्य भी थे. यह हादसा 26 दिसंबर की दोपहर मैसूर में हुआ. जानकारी के मुताबिक, प्रहलाद मोदी अपनी पत्नी, बहू और पोते के साथ मैसूर से बांदीपुरा जा रहे थे. दुर्घटना के बाद प्रह्लाद मोदी और बाकी लोगों को मैसूर के JSS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुर्घटना के बाद उनकी मर्सिडीज कार की तस्वीर सामने आई है. इसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि सभी को “मामूली चोटें” आई हैं. यह दुर्घटना काडाकोला के नजदीक दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई है. पुलिस के मुताबिक डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ है. सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद मैसूर की एसपी सीमा लतकर घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंची.

मैसूर के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने ट्विटर पर बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा है कि सिर्फ प्रह्लाद मोदी के पोते के बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है.

सरकार के खिलाफ लगातार किया विरोध

प्रह्लाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई हैं. वो ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (AIFPSDF) के उपाध्यक्ष हैं. वो कई बार सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. इस साल अगस्त में वो दिल्ली के जंतर-मंतर में एक धरने में शामिल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रह्लाद मोदी साल 2001 में AIFPSDF की स्थापना के वक्त से जुड़े हैं. पहले वो PDS के तहत आने वाली एक राशन दुकान चलाते थे.

प्रह्लाद मोदी बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. हालांकि ये भी बोलते रहे हैं कि वो अपने भाई की नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं. मार्च 2015 में उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार लोगों की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतरी है और लोगों की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रही है. साल 2021 में भी प्रह्लाद मोदी ने जीएसटी को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने व्यापारियों से तब तक जीएसटी नहीं भरने की अपील की थी, जब तक ट्रेडर एसोसिएशन की मांगें ना पूरी हो जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

4 मिनट ago

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

13 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

22 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

22 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

22 घंटे ago