National

‘इनका बस चले तो…’, बिहार का जिक्र कर बोले पीयूष गोयल तो भड़के मनोझ झा, कहा- माफी मांगें

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राजद सांसद मनोज झा ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है. मनोज झा ने चिट्ठी लिखकर कहा कि पीयूष गोयल ने बिहार के लोगों का अपमान किया है और उनको माफी मांगी चाहिए. उन्होंने पत्र में लिखा, “एक चर्चा के दौरान पीयूष गोयल ने कहा था कि अगर इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दें.”

‘यह काफी समस्याजनक है’

मनोज झा ने चेयरमैन से पत्र में कहा है कि अगर पीयूष गोयल की यह बात रिकॉर्ड पर है तो उसे हटाया जाए. उन्होंने पत्र में लिखा, क्या पीयूष गोयल का बयान भारत सरकार के बिहार के प्रति तिरस्कारपूर्ण और निंदनीय रवैये का भी प्रतिनिधि है? क्योंकि अगर सरकार किसी एक राज्य को चुनती है और उसे असफल करार देती है तो यह काफी समस्याजनक है.”

‘बिहारियों को दोयम दर्जे का नागरिक माना जाता है’

उन्होंने आगे लिखा, “केंद्र की सरकारों ने लंबे समय से बिहार की अनदेखी की है और बिहारियों को हमेशा दोयम दर्जे के नागरिक के रूप में माना जाता है. अपने राज्य के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे पूर्वाग्रहों को दूर करने के लिए, बिहार को राष्ट्रीय चिंता और सहानुभूति की जरूरत है, न कि हमारी स्थिति के प्रति असंवेदनशीलता की.”

‘पीयूष गोयल बिहार से माफी मांगें’

मनोज झा ने पत्र में कहा, “माननीय सभापति महोदय, पीयूष गोयल के बिहार पर दिए गए बयान में अभिजात वर्ग की बू आ रही थी और यह पूरी तरह से अनुचित था, इसलिए मैं मांग करता हूं कि पीयूष गोयल तुरंत बिहार के सभी लोगों से माफी मांगें. मैं आपसे यह भी अनुरोध करता हूं कि आप उनके बयान को (रिकॉर्ड से) हटा दें और आवश्यक कदम उठाएं, ताकि देश के किसी अन्य राज्य के साथ केंद्र सरकार इस तरह का व्यवहार न करे.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

1 घंटा ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

6 घंटे ago