National

MCD चुनाव में टिकट नहीं मिला तो टावर पर चढ़ गए AAP नेता, सुसाइड की दे रहे धमकी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने दो चरणों में 250 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. जिन नेताओं को टिकट नहीं एमसीडी चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है, उनकी नाराजगी धीरे-धीरे सामने आ रही है. ऐसे ही एक नेता हैं हसीब उल हसन. पार्टी ने हसीब को निगम में पार्षद मनोनीत किया था, लेकिन इस बार भी उन्हें टिकट नहीं मिल पाया.

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व पार्षद हसीब उल हसन पार्टी की गलत नीतियों के विरोध में शास्त्री पार्क मेट्रो के सामने हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ गए. उनका आरोप है कि पार्टी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया और पेपर भी रखवा लिए गए हैं. हसीब ने पेपर वापस न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी है. वह अभी भी टावर पर लटके हुए हैं.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आप नेता टॉवर पर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि उनके बोलने की कोई आवाज वीडियो में नहीं आ रही है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बीते शुक्रवार को पहली लिस्ट में 134 और दूसरी लिस्ट बीते शनिवार को जारी की गई थी, जिसमें 116 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया. इस लिस्ट में भी ज्यादातर पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया.

7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे  

बता दें कि एमसीडी में कुल 250 सीटें हैं. सभी सीटों पर 4 दिसंबर को चुनाव होना है और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे. सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी.इससे पहले आप ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की थी, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का नाम शामिल करने को लेकर बीजेपी लगातार निशाना साध रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago