National

शराब की मांग को लेकर नशेड़ी युवक खंभे पर चढ़ा, MP की पुलिस ने क्वार्टर देकर मनाया, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के गुना में एक आदमी ने गजब ड्रामा कर दिया. शख्स ने शराब पाने के लिए अनोखा स्टंट करने की ठानी. ऐसा स्टंट कि उसने अपनी जान ही खतरे में डाल दी. शराब के चक्कर में शख्स एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया. खंभे पर चढ़ने के बाद मरने की धमकी देने लगा. इसके बाद पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने उसे नीचे उतारा.

मामला गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है. यहां एक आदमी नशे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया और शराब की मांग करने लगा. सूचना मिलते ही कैंट पुलिस वहां पहुंची. पुलिस की टीम ने युवक को नीचे उतारने की काफी कोशिश की. लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं था. काफी देर प्रयास करने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा, तो पुलिस ने उसके लिए शराब की व्यवस्था की.

पुलिस ने शख्स की तरफ की बोतल उछाल कर फेंकी. शराब की बोतल देखते ही वो नीचे आ गया. शख्स ने खंभे से नीचे उतरकर शराब की बोतल ले ली. इसके बाद वहां कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया. शराबी को सीढ़ी के सहारे नीचे उतार लिया गया.

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम घासीलाल है. जब उससे पूछा गया कि वो खंभे पर क्यों चढ़ा तो उसने बताया,-“मुझे शराब की सख्त जरूरत थी. मैं नहीं चाहता था कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोई बने. इसलिए मैं शराब की डिमांड कर रहा था. शराब की बोतल मिल गई, इसलिए किसी पर आरोप नहीं लगा.”

इधर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खंभे पर चढ़ने के बाद शख्स को धूम्रपान करते हुए भी देखा जा सकता है. पुलिस ने उसको नीचे उतारने के लिए काफी प्रयास किया. इस दौरान वहां काफी भीड़ भी इकठ्ठा हो गई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

14 घंटे ago