National

अब डाक टिकट पर देख‍िये खुद की तस्‍वीर, मनपसंद फोटो लगवाने के लिए देने होंगे महज इतने रुपये

डाक टिकटों पर महापुरुषों, पशु-पक्षियों, दर्शनीय स्थलों आदि की तस्वीरें आप हमेशा देखते होंगे। लेकिन इस पर आप अपनी पसंद की तस्‍वीरें भी देख सकते हैं। इसमें आपकी, आपके प्रियजनों की तस्‍वीरें दिख सकती हैं। यह सब भारत सरकार की माई स्टांप योजना (My Stamp Yojna) के तहत संभव हो रहा है।

इस योजना के तहत आप मनपसंद टिकट जारी करवा अपनी यादों को संजो कर रख सकते हैं। अपने जन्मदिन, विवाह और सालगिरह पर भी डाक टिकट जारी करवा सकते हैं। यही नहीं सगे-संबंधियों की तस्वीरों की टिकट बनवाकर आप गिफ्ट की शक्ल में दे भेंट कर सकते हैं। यह सुविधा शहर के प्रधान डाकघरों में उपलब्ध है।

विश्‍व फिलाटेली प्रदर्शनी के दौरान शुरू की गई माई स्टांप योजना के तहत महज 300 रुपये जमा करने होंगे। जिस दिन आप पैसे जमा करेंगे उसी दिन इस राशि से आपको पांच रुपये का 12 टिकट (एक शीट) उपलब्ध कराया जाएगा। डाकघर से जारी ये डाक टिकट अन्य डाक टिकटों की तरह मान्य होंगे। इस टिकट को लिफाफे पर साटकर आप इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फोटो वाले डाक टिकट जारी करवाने के लिए केवल एक शर्त है कि जिस व्यक्ति की तस्वीर जारी करवानी है, वह व्यक्ति जीवित होना चाहिए।

इस योजना के तहत कोई कंपनी या ग्रुप भी अपनी पसंद की तस्वीर के साथ डाक टिकट जारी करवा सकता है। इसके लिए उन्हें पांच हजार शीट टिकट जारी करवाने होंगे। भारतीय डाक इतनी बड़ी संख्या में टिकट जारी करवाने पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट देगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

5 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago