National

नवरात्रि में भारतीय रेल उपवास रखने वाले यात्रियों को देगी खास सहूलियत, जानें कैसे लें सुविधा का लाभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नवरात्रि (Navratri) में भारतीय रेलवे (Indian Railways) के ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी. 26 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र में उपवास रखने वाले यात्रियों को ट्रेनों में खान-पान में दिक्कत नहीं होगी. ऐसे यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी. इसके लिए आइआरसीटीसी ने तैयारी शुरू कर दी है.

रेलवे के सूत्र ने बताया कि इ-कैटरिंग के माध्यम से यात्री अपनी पसंद के अनुसार फलाहारी भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को इ-कैटरिंग पर जाकर टिकट का पीएनआर नंबर, बर्थ नंबर व मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद इ-कैटरिंग से जुड़े अगले स्टेशन पर फलाहार उपलब्ध करा दिया जायेगा.

पूर्व मध्य रेल में भी सभी ट्रेनों में इसकी व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा स्टेशनों पर आइआरसीटीसी के स्टॉलों पर भी सुविधा रहेगी. उपवास में रहने वाले यात्रियों के लिए फलों के अलावा मूंगफली, मखाना, साबूदाने की खीर, सिंघाड़ा के आटे का हलवा, रबड़ी, लस्सी, जूस, चाय की व्यवस्था रहेगी.

बिना लहसुन-प्याज के बनेगा खाना

नवरात्र के दौरान ट्रेनों की पेंट्री कार में शाकाहारी भोजन पकाने की व्यवस्था रहेगी. बिना लहसुन-प्याज के भोजन पकेगा. इससे नवरात्र के दौरान लहसुन-प्याज नहीं खाने वाले यात्री भी भोजन ऑर्डर कर सकते हैं. शारदीय नवरात्र पांच अक्तूबर को संपन्न हो रहा है. आइआरसीटीसी ने सभी ट्रेनों की पेंट्री कार संचालकों को नवरात्रि स्पेशल मेनू की मंजूरी दे दी है.

स्टॉलों पर रहेगी सुविधा

आइआरसीटीसी पटना के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि नवरात्र में उपवास रखनेवाले यात्रियों के लिए ट्रेनों में फलाहार की व्यवस्था रहेगी. इ-कैटरिंग के माध्यम से यात्री फलाहार भोजन ऑर्डर कर सकते हैं. स्टेशनों पर आइआरसीटीसी के स्टॉलों पर भी सुविधा रहेगी. पेंट्री कार में बिना लहसुन-प्याज का भी खाना पकेगा. इससे व्रत रखने वाले लोगों को बड़ी सहुलियत मिलेगी. इसके साथ ही, ऐसे लोग जो व्रत नहीं रखते, मगर प्याज लहसुन नहीं खाते उन्हें भी यात्रा में परेशानी नहीं होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 मिनट ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

10 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

12 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

23 घंटे ago