National

जदयू को भाजपा ने फिर से दिया झटका, अब यहां पर पार्टी की पूरी इकाई का हुआ BJP में विलय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में एनडीए की सरकार गिरने के बाद भाजपा एक के बाद एक छोटे राज्यों की जदयू ईकाई को खुद में विलय करा रही है. मणिपुर के बाद बीजेपी ने जदयू को एक और बड़ा झटका दिया है. दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव से जदयू के 12 से अधिक नेता औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. जनता दल यूनाइटेड के नेता एवं स्थानीय निकायों में निर्वाचित सदस्य यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए.

कुल 16 नेता भाजपा में शामिल

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की यह तीसरी इकाई है, जिसके नेता जदयू के भाजपा के साथ अलग होने के बाद भाजपा में शामिल हो गये. इससे पहले, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश इकाइयों के जदयू नेता भाजपा में शामिल हुए थे. भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश से जदयू के 16 नेता रविवार को पार्टी में शामिल हुए. इससे पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में उसके कुछ विधायक थे, जो भाजपा में शामिल हो गये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.

मणिपुर के पांच विधायक भाजपा में शामिल

मणिपुर में भाजपा ने जदयू को बड़ा झटका दिया था. पार्टी के 6 में से पांच विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी. मणिपुर में भाजपा में शामिल होने वाले जदयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरुण कुमार शामिल थे.

अरुणाचल प्रदेश में मिला पहले झटका

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में 7 में से 6 विधायकों को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था. बाद में जदयू के इकलौते विधायक ने भी पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया था. ऐसे में कुछ दिनों के अंदर में नीतीश कुमार को तीन बार सियासी झटका दे दिया गया है, जिससे जदयू में भाजपा को लेकर काफी नाराजगी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

4 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

15 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago