Knowledge

आधार से कौन सा नंबर या ईमेल लिंक्ड है? जानने के लिए UIDAI लाया नयी सुविधा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दो नयी सुविधाएं शुरू की हैं. इनकी मदद से आधार से लिंक फर्जी मोबाइल नंबर और ईमेल का पता लगाया जा सकेगा. आप जानते हैं कि आधार कार्ड आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज है. लेकिन कहीं आपके आधार कार्ड से फर्जी मोबाइल नंबर और ईमेल तो लिंक नहीं है? इसके लिए UIDAI ने मोबाइल नंबर और ईमेल को ऑनलाइन वेरिफाई करने की प्रक्रिया शुरू की है. इसका इस्तेमाल मोबाइल ऐप और वेबसाइट से किया जा सकता है.

UIDAI की साइट या mAadhaar ऐप से हो जाएगा काम

आपके आधार में कौन-सा मोबाइल नंबर और ईमेल लिंक है, अगर आपको यह पता या याद नहीं है, तो आपकी सहूलियत के लिए UIDAI की ओर से नयी सुविधा शुरू की गई है. इसके जरिये यूजर्स पता लगा सकते हैं कि आखिर उनके आधार के साथ कौन सा मोबाइल और ईमेल लिंक है. आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल की जांच के लिए आप UIDAI की ऑफिशियल साइट या mAadhaar ऐप का सहारा ले सकते हैं.

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन हुआ आसान, नयी सुविधा शुरू

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नयी सुविधा की शुरुआत की है, जिसकी मदद से लोग आधार से जुड़े मोबाइल फोन और ई-मेल आईडी का आसानी से सत्यापन कर सकेंगे. कुछ मामलों में ऐसा देखा गया कि लोगों को पता ही नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है. इसको ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, इससे लोग चिंतित होते थे कि आधार ओटीपी किसी और मोबाइल नंबर पर जाएगा, तो उन्हें पता नहीं चलेगा. अब इस सुविधा से लोग इसका पता काफी काफी आसानी से लगा सकते हैं कि कौन सा मोबाइल या ई-मेल आईडी उनके आधार से जुड़ा है. बयान के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट या एम-आधार ऐप के जरिये ‘ईमेल/मोबाइल नंबर’ सत्यापन विशेषता के तहत इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है.

किसी मोबाइल नंबर के जुड़े नहीं होने की स्थिति में भी यह सुविधा लोगों को सूचित करती है और उन्हें मोबाइल नंबर अद्यतन कराने के बारे में जानकारी देती है. बयान के मुताबिक, यदि मोबाइल नंबर पहले से सत्यापित है तो निवासियों को स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई देगा. उस संदेश में लिखा होगा कि आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पहले से ही हमारे रिकॉर्ड से सत्यापित है.

यदि किसी को अपना वह मोबाइल नंबर याद नहीं है, जो उन्होंने आधार संख्या लेते समय दिया था तो उस स्थिति में वह मोबाइल के अंतिम तीन अंकों को ‘माई आधार’ पोर्टल या एम आधार ऐप पर नयी सुविधा के तहत देख सकता है. यूआईडीएआई के अनुसार ईमेल और मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने के लिए निकटतम आधार केंद्र पर जाने की जरूरत होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

8 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

18 घंटे ago