Knowledge

काम की खबर: WhatsApp से बुक करें Indane, Bharat Gas और HP एलपीजी सिलेंडर, जानिए नंबर सहित पूरी प्रोसेस

गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। अब मोबाइल से एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कस्टमर्स को घरेलू गैस रिफिलिंग के लिए WhatsApp और SMS की सुविधा दी है।

भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस जैसी के उपभोक्ता घर बैठे आसानी से रसोई गैस ऑर्डर करने के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

आइए जानते हैं WhatsApp के जरिए कैसे सिलेंडर बुक किया ज सकता है-

इंडेन गैस सिलेंडर कैसे बुक करें

इंडेन गैस के ग्राहक 7588888824 पर बुकिंग कर सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल पर नंबर सेव करें। फिर WhatsApp खोलें। सेव किए गए नंबर को खोले और रजिस्टर्ड नंबर से Book या REFILL लिखकर भेजें। अब आपको ऑर्डर पूरा होने की सूचना मिलेगी। रिप्लाई में सिलेंडर बुकिंग की डिलीवरी की तारीख भी लिखी होगी। गैस बुकिंग की स्थिति जानने के लिए आपको STATUS और ऑर्डर नंबर लिखकर उसी नंबर पर भेजना होगा।

एचपी के ग्राहक सिलेंडर कैसे बुक करें

एचपी के ग्राहक नंबर 9222201122 नंबर को सेव कर लें। इस नंबर को सेव करने के बाद WhatsApp पर जाकर Saved नंबर को ओपन करें। अब एचपी गैस सिलेंडर नंबर पर Book लिखकर भेजें। जैसे ही आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से बुक लिखकर भेजेंगे। ऑर्डर की डिटेल आ जाएगी। इसमें सिलेंडर की डिलीवरी डेट समेत पूरी जानकारी होगी।

भारत गैस के सिलेंडर बुकिंग के लिए

भारत गैस के ग्राहक WhatsApp नंबर 1800224344 से सिलेंडर बुक कर सकते है। इसके अलावा वेबसाइट https://my.ebharatgas.com/bharatgas/Home/Index पर जाकर कुकिंग गैस घर पर मंगवा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

9 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

19 घंटे ago